Tuesday, September 24, 2024

News

Bhoot ji or Bhoot uncle tusi great ho?              

Punjabi Paltan Network | August 27, 2020 09:06 PM
Get ready for horror+comedy ride in Bhoot ji and Bhoot Uncle tusi great ho.

                                                  

हंसना और डरना साथ साथ में होने वाला है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में हॉरर-कॉमेडी टॉपिक पर बहुत ही कम फिल्में बनी हैं। हालांकि हॉरर सीन्स कई कॉमेडी फिल्मों में इस्तेमाल हुए हैं। लेकिन पूरी फिल्म हॉरर-कॉमेडी पर अभी तक नहीं बनी है। ‌बीनू ढिल्लों ने कुछ दिन पहले ही bhoot ji फिल्म के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, और उसके कुछ ही दिनों बाद करमजीत अनमोल ने bhoot uncle tusi great ho के बारे में सोशल मीडिया बचाया। दोनों ही फिल्मों में अहम किरदार टॉप कॉमेडियन्स निभा रहे हैं। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है, जब एक ही टॉपिक पर कई फिल्में आस पास ही रिलीज़ हुई हों। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल किसी एक का ही होता है। जैसे हॉकी पर बनीं फिल्म खिदो खुंडी हो या हरजीता, आर्मी पर बनीं सज्जन सिंह रंगरूट हो या फिर सूबेदार जोगिंदर सिंह। खैर इसमें फायदा ऑडियंस का ही होता है, उन्हें एक ही टॉपिक पर अलग-अलग कहानियां और किरदार देखने को मिल जाते हैं।

‌Bhoot ji- Binnu Dhillon, Dirctor- Smeep Kang, Release date- 11th June 2021

Bhoot uncle tusi great ho- Gurpreet Ghuggi, Karamjit Anmol, Gugu Gill, Rana Ranbir, Rana Jang Bahadur, Satwant Kaur.

Director-K.C Bokadia, Release date- not confirmed

Have something to say? Post your comment